फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, सितारों ने खास अंदाज में मनाई होली

Fri, 14 Mar 2025 01:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Holi 2025: बॉलीवुड सितारों ने 2025 की होली को अपने खास अंदाज में मनाया। कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को रंगो से भरे इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 मार्च 2025 यानी आज पूरे देश में होली का त्योहार जोश के साथ मनाया जा रहा है। रंगों से भरा यह पर्व हर दिल को खुशी देता है। फिल्मी सितारों ने भी इस मौके को खास बनाया और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को होली की बधाइयां दीं। आइए जानते हैं कि किस कलाकार ने क्या कहा और होली कैसे मनाई?

विज्ञापन

अक्षय कुमार की यादों से भरी होली
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा है। उन्होंने आगे लिखा, "बचपन की पानी की लड़ाई से लेकर गुलाल से सजी सड़कों तक, होली खुशियों की यादें लाती है। इस वर्ष आपके जीवन में हंसी, खुशी और ढेर सारे रंग हों, यही प्रार्थना है। हैप्पी होली।"

सोनाली बेंद्रे ने खेली फूलों वाली होली 
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने सफेद ड्रेस में फूलों के साथ होली खेलते हुए वीडियो साझा किया।इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, "सभी को रंगों भरी होली की शुभकामनाएं!" उनका सादा और प्यारा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

निमरत कौर ने की गुजिया और रंगो के साथ मस्ती
निमरत कौर ने होली को गुजिया और गुलाल के साथ मनाया। सफेद ड्रेस में उन्होंने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "गुजिया, गुलाल और ढेर सारा धमाल....सबको होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!" उनका उत्साह देख फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

पुलकित सम्राट ने वीडियो किया साझा 
पुलकित सम्राट ने होली को प्यार से जोड़ा। वीडियो शेयर करते हुए वह रंगों में डूबे नजर आए। उन्होंने लिखा, "होली प्यार की तरह है- जादुई और हर हंगामे के लायक... आपको प्यार और मस्ती से भरे दिन की शुभकामनाएं।"

भूमि पेडनेकर ने दी फैंस को शुभकामनाएं
भूमि पेडनेकर भी होली के रंगों में रंगी दिखीं। उन्होंने लिखा, "हैप्पी होली... सुरक्षित रहें, खुश रहें और खुशियां बांटें।" उनके संदेश में कई रंगों के इमोजी थे, जो होली की खुशी को बयां कर रहे थे।

अनुपम खेर का सादगी भरा अंदाज
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "आपको और आपके परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!" उनकी यह सादगी भरी बात फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
विज्ञापन

बेटे के साथ दिखीं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे के साथ होली पर वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, "सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकामनाएं! प्यार, खुशी और सकारात्मकता के साथ होली मनाएं। अपने प्यारे जानवरों का भी ध्यान रखें।" 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें