फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्यार का पंचनामा' जैसा जादू दोहरा पाएगी यह जोड़ी!

Thu, 17 Jan 2013 11:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
2011 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' एक हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में कोई स्टारकॉस्ट नहीं थी। ज्यादातर कलाकार पहली बार कैमरा फेस कर रहे थे। नए कलाकारों के बीच सबसे ज्यादा नुसरत भरूचा और कार्तिक तिवारी की जोड़ी को पसंद किया गया था।
विज्ञापन


इस फिल्म में कार्तिक तिवारी ने रजत और नुसरत भरूचा ने नेहा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में तीन कहानियां बारी-बारी चल रहीं थीं लेकिन सबसे ज्यादा फोसक इस जोड़ी पर था। अब 18 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'आकाशवाणी' में इन्हीं दोनों यानी कि नुसरत भरूचा और कार्तिक तिवारी को रिपीट किया जा रहा है। 'प्यार का पंचनामा' निर्देशित करने वाले लव रंजन ही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म का ताना-बाना भी दिल्ली के इर्द-गिर्द बुना गया है। अब देखना यह है कि यह दोनों कलाकार अकेले दम इस फिल्म को खींच पाते हैं या नहीं। 'प्यार का पंचनामा' हिट होने में फिल्म के बाकी किरदारों की बड़ी भूमिका थी। इस फिल्म में वह किरदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें