इस साल कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनको जबर्दस्त एडवांस बुकिंग मिलने की उम्मीद है। इन उम्मीदों में तीनों खान के अलावा रणबीर कपूर सहित कुछ अन्य नए कलाकार भी शामिल हैं।
यदि आप बी टाइप शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म देखते हैँ तो निश्चित ही आपको टिकट ब्लैक में खरीदनी पड़ सकती है। ये वह फिल्में हैँ जो बी टाइप शहरों में धूम मजा सकती है।
सबसे पहले सलमान की फिल्म
इस साल जिस फिल्म की सबसे ज्यादा प्रतीक्षा की जा रही है वह फिल्म सलमान खान की जय हो है। चूंकि 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी इसलिए उम्मीद की जा रही है यह फिल्म बंपर हिट होगी। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म रिकॉर्ड प्रिंट में रिलीज होगी।
फिर आमिर का जादू
आमिर वैसे तो नंबर गेम में विश्वास नहीं करते लेकिन उनकी आखिरी फिल्म धूम 3 हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। अब आमिर इस साल फिर से दिखने वाले हैं।
आमिर खान की फिल्म पीके इस साल रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म की कहानी को बेहद सीक्रेट रखा गया है। शायद यही वजह है कि इस फिल्म की प्रतीक्षा सबको है।
फिर आएगी बोल्डनेस की बारी
बोल्ड फिल्मों का बाजार हमेशा ही सदाबहार रहता है। फिर जब उस बोल्ड फिल्म में शर्लिन चोपड़ा जैसी अभिनेत्री हो तब क्या कहने। इस साल शर्लिन चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कामसूत्र 3डी इस साल मई में रिलीज होगी।
रुपेश पाल निर्देशित यह फिल्म भारत के अलावा मुल्क के कुछ दूसरे देशों में भी रिलीज होगी। यह फिल्म अपने बोल्डनेस और एक्सपोजर की वजह से चर्चाओं में है।
रणबीर की दो-दो फिल्में
नए कलाकारों में सबसे ज्यादा लोकप्रियता रणबीर कपूर की है। रणबीर की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। एक फिल्म है बांबे वेलवट और दूसरी है रायॅ।
इन दोनों ही फिल्मों में रणबीर कपूर की भूमिका अलग रहने वाली है। रॉय में जहां रणबीर जासूस बनेंगे तो वहीं अनुराग कश्यप की फिल्म बांबे वेलवट एक पीरियड फिल्म है।
शाहरुख भी पीछे नहीं
शाहरुख खान भी हिट फिल्मों की इस रेस में पीछे नहीं हैं। चेन्नई एक्सप्रेस के बाद उनकी अगली फिल्म हैपी न्यू ईयर है। चूंकि चेन्नई एक्सप्रेस बहुत बडी हिट साबित हुई थी इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी सफल होगी।
फराह खान निर्देशित इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोन है। अभिषेक बच्चन की भी इस फिल्म में खास भूमिका में है।