जब यह दुर्घटना हुई उस वक्त कार में एक्टर सिलंबरासन उर्फ सिंबू के पिता और एक्टर-डायरेक्टर टी राजेंधर मौजूद थे, और कार उनका ड्राइवर चला रहा था। दुर्घटना के बाद तीनों गाड़ी से उतरे और एंबुलेंस को फोन किया। फिलहाल, ड्राइवर को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
पॉंडी बाजार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग पुलिस ने शुरुआत मामले को देखते हुए ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीक्ल एक्ट और भारतीय दंड संहिता (IPC - Indian Penal Code) की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है।