फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindustani Bhau: शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हुए हिंदुस्तानी भाऊ, पोस्ट में लिखा- तेरे नाम की राखी बांधी

Sat, 09 Aug 2025 08:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज रक्षाबंधन पर बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांध रही हैं, उनसे रक्षा का वचन ले रही हैं। इस इमाेशनल मौके पर इंफ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी मुंह बोली बहन शेफाली जरीवाला को याद किया है। दो महीने पहले ही शेफाली का अचानक निधन हो गया था।

विज्ञापन
हिंदुस्तानी भाऊ ने शेफाली को याद किया - फोटो : इंस्टाग्राम@hindustanibhaukingsarkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुस्तानी भाऊ की मुलाकात शेफाली जरीवाला से ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई। शो में इनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। शो खत्म होने के बाद भी ये बाहर आकर मिलते रहे। हिंदुस्तानी भाऊ शेफाली को अपनी बेटी और बहन की तरह मानते थे।जब शेफाली का निधन हुआ था तो हिंदुस्तानी भाऊ टूट गए। आज रक्षाबंधन पर उन्होंने अपनी मुंह बोली बहन शेफाली जरीवाला को याद किया है। 

इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किए अपने इमोशन 

विज्ञापन

हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘हैप्पी रक्षाबंधन बेटा। आज मैंने खुद राखी बांधी तेरे नाम की। मिस यू।’ इस पोस्ट पर अपनी और शेफाली जरीवाला की पिछले साल की राखी की तस्वीर शेयर की है। भाऊ की पोस्ट के बैकग्राउंड में अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का गाना ‘धागों से बांधा…’ भी सुनाई देता है।  




शेफाली की मौत पर भाऊ हुए थे बहुत दुखी
जब शेफाली का निधन हुआ था तो हिंदुस्तानी भाऊ टूट गए थे। एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा था, ‘शेफाली मेरे लिए एक बहन नहीं, बल्कि एक बेटी की तरह थी। हम अक्सर बात करते थे लेकिन साल के तीन खास दिन थे, जब वह मुझे फोन करती थी, रक्षा बंधन, गणपति उत्सव और भाई दूज। उन दिनों, मैं उसके फोन का बेसब्री से इंतजार करता था, सोचता था कि वह किस वक्त फोन करेगी, मुझे उसके लिए क्या पकाना चाहिए। अब जब वह इस दुनिया में नहीं है, तो मैं बस उस फोन का इंतजार कर सकता हूं जो कभी नहीं आएगा।’  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें