फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: अलवीरा अग्निहोत्री के घर पहुंचे भाईजान सलमान खान, अरबाज-सोहेल और पिता सलीम भी दिखे साथ

Sat, 09 Aug 2025 08:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan आज रक्षाबंधन के खास मौके पर सलमान खान अपने पूरे परिवार सहित बहन अलवीरा अग्निहोत्री के घर पहुंचे। खान परिवार का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
सलमान खान, अरबाज खान और शूरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के मौके पर मेगास्टार सलमान खान अपने परिवार के साथ बहन अलवीरा अग्निहोत्री के घर पहुंचे। उनके साथ पिता सलीम खान, मां हेलेन, भाई अरबाज खान, अरबाज की पत्नी शूरा खान, भाई सोहेल खान और उनके बेटे निर्वाण भी साथ नजर आए। 
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो
रक्षाबंधन के खास त्योहार को खान परिवार ने बड़े उत्साह से मनाया। सलमान खान काली टी-शर्ट और नीली जींस में स्टाइलिश दिखे, जबकि अरबाज ने भूरा पठानी सूट और शूरा ने गुलाबी कुर्ता-पलाजो पहना। इस मौके पर अरबाज और शूरा ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन

सलमान खान वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो सलमान खान "बैटल ऑफ गलवान" फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2020 की गलवान घाटी की घटना पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गलवान की लड़ाई जून 2020 में हुए भारत-चीन सैन्य की जंग को दर्शाएगी। सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभाएंगे, जिन्हें जंग के दौरान उनकी बहादुरी के लिए 2021 में मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भाईजान "बिग बॉस 19" के होस्ट के रूप में 24 अगस्त से टीवी पर वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें: Mahesh Babu: 'प्यार ताकत मेरा सब कुछ' नम्रता शिरोडकर ने दी महेश बाबू को जन्मदिन की प्यारी बधाई; लिखा भावुक नोट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें