फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity MasterChef: हिंदुस्तानी भाऊ ने की फराह खान के खिलाफ एफआईआर की मांग, किया बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख

Tue, 25 Mar 2025 08:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebrity MasterChef: हिंदुस्तानी भाऊ ने कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ हिंदू त्योहार होली के बारे में उनकी कथित टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
हिंदुस्तानी भाऊ-फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Celebrity MasterChef: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी विकास जयराम फातक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। दरअसल, उन्होंने फराह खान पर हिंदू त्योहार होली के बारे में उनकी कथित टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

 

फराह पर लगा ये आरोप
हिंदुस्तानी भाऊ की याचिका के अनुसार, फराह खान ने फरवरी 2025 में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड के दौरान अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने होली को छपरियों का त्योहार बताया था। उन्होंने तर्क दिया कि छपरी शब्द का व्यापक रूप से नकारात्मक अर्थों के साथ इस्तेमाल किया जाता है, जो संस्कृति की कमी को दर्शाता है।
Tamannaah Bhatia: साध्वियों से मिलीं तमन्ना भाटिया, संवाद करती दिखीं अभिनेत्री, आशीर्वाद भी लिया

फराह के खिलाफ कार्यवाही की मांग
उन्होंने दावा किया कि फराह खान की एक लोकप्रिय सार्वजनिक मंच पर की गई टिप्पणी ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और सांप्रदायिक विद्वेष को भड़का सकती है। हिंदुस्तानी भाऊ ने 21 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और फराह खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Oscars Winner Director Attacked: ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक पर यहूदी प्रवासियों का हमला, यरूशलम में अरेस्ट
विज्ञापन

इस वजह से किया कोर्ट का रुख
जब एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इन प्रयासों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर फातक ने अब बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।
Box Office Report Monday: 'छावा' का जलवा जारी, सोमवार को लाखों में सिमट गईं 'द डिप्लोमैट' और 'तुमको मेरी कसम' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें