हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को एक मुंबई के एक इवेंट में देखा। वह बिग बॉस 13 रियलिटी शो में नजर आए थे। इस शो के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। सलमान खान ने उस सीजन को होस्ट किया था। तब से हिंदुस्तानी भाऊ भाईजान के कायल हैं, इसलिए चाहते हैं कि जन्मदिन के बाद या कुछ साल के अंदर वह फैंस एक सपना पूरा कर दें। क्या है, फैंस की ख्वाहिश सलमान को लेकर? जानिए।
सलमान खान करें जल्द शादी
हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुआ। यहां पर मीडिया, पैपराजी से बात करते हुए वह बोले- सलमान भाई का जन्मदिन आ रहा है, वह कई साल जिएं। लेकिन एक या दो साल में शादी कर लें। दरअसल, भाईजान की वजह से उनके फैंस भी शादी नहीं कर रहे हैं। फैंस के घरवाले उन्हें डांटते हैं। लेकिन फैंस का कहना है कि सलमान खान शादी कर लें तो वे भी शादी कर लेंगे।’
ये खबर भी पढ़ें: 60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान का पोस्ट, एक्स रूमर्ड गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के रिएक्शन से सरप्राइज हुए फैंस
क्या करते हैं हिंदुस्तानी भाऊ?
हिंदुस्तानी भाऊ एक एक यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार भी रहे। बिग बॉस 13 में भी उन्हाेंने खूब हंगामा किया था। बिग बॉस के इस सीजन में ट्राॅफी तो नहीं जीते लेकिन एक बड़ी ऑडियंस उन्हें जानने लगी।