होमी अदजानिया का पोस्ट
होमी अदजानिया ने 23 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर कृति सेनन के साथ एक मजेदार फोटो शेयर की है। इसमें कृति उन्हें गले लगाती नजर आ रही हैं और होमी मजाकिया चेहरा बना रहे हैं। दोनों खुश नजर आ रहे हैं। होमी ने फोटो के साथ लिखा, 'बेबी, तुम बहुत अच्छी लग रही हो और कृति सेनन, तुम्हारी मुस्कान भी बुरी नहीं है।'
'कॉकटेल 2' के बारे में
इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया हैं, जो पहली फिल्म 'कॉकटेल' के भी निर्देशक थे। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन बना रहे हैं। इस फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग को लेकर तुषार कपूर ने दी अहम जानकारी...