फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: 'हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सभी भाई-भाई' बात को मानते हैं विक्रांत, घर में ही हैं अलग धर्म के लोग

Wed, 13 Nov 2024 04:43 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी ने कहा कि उनके घर में सभी धर्मों को समान माना जाता है। उनके घर में ही कई लोग हैं जो अलग-अलग धर्मों को मानते हैं।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्रांत मैसी जल्द ही अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर को लेकर बात की। विक्रांत मैसी ने कहा, वह एक धर्मनिरपेक्ष परिवार में पले-बढ़े हैं, क्योंकि उनके पिता ईसाई हैं और मां सिख हैं। उनके भाई ने भी इस्लाम धर्म अपना लिया था। उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में भी बताया, जो हिंदू हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में एक मंदिर भी है।
विज्ञापन

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
सभी त्योहार धूमधाम से मनाते हैं
एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने कहा हमारा परिवार हर त्योहार को धूमधाम और गर्व से मनाते हैं। मेरे माता पिता मेरे साथ ही रहते हैं। मेरी पत्नी राजपूत ठाकुर हैं। अगर आप धर्म के हिसाब से देखें, हम चीज में मानते हैं। हम ईद भी मनाते हैं। हम क्रिसमस भी मनाते हैं। अब गुरु पर्व आने वाला है, हम उसे भी मनाते हैं।
 

The Rana Daggubati Show: 'द राणा दग्गुबाती शो' की दस्तक जल्द, प्राइम वीडियो ने दिलचस्प अंदाज में दी जानकारी

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
सभी धर्मों को देते हैं समानता
विक्रांत मैसी ने कहा, 'हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, सभी हैं भाई-भाई' बात को माना जाता है। हमारे घर में इस बात को माना जाता है। हमारे परिवार में बहुत चीजें मानी जाती हैं। हमारे परिवार में हमारी मौसी सिख हैं। मौसी ने मुस्लिम से शादी की है। मेरे एक कजन ने गुजराती परिवार में शादी की है। मैंने एक राजपूत ठाकुर से शादी की। 
 

Rohit Shetty: रोहित ने अजय देवगन की तारीफों के पुल बांध दिए, बताया उन्हें बॉलीवुड का सबसे सुरक्षित अभिनेता

विज्ञापन

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे हुआ बेटे वरदान का नामकरण
विक्रांत मैसी ने बताया कि मेरे बेटे वरदान के नामकरण संस्कार हुआ। इस दौरा हमारे परिवार में इस दौरान किसी पारंपरिक धर्म या पद्धति को नहीं माना गया, हम सभी धर्मों को मानते हैं। हमारे यहां सबको समान माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें