फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: हिंदी फिल्म निर्माताओं ने ही नहीं रखा अपने दर्शकों का ध्यान, अनुराग कश्यप का बेबाक बयान

Thu, 02 Jan 2025 09:51 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्म निर्माताओं को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि हिंदी दर्शकों का निर्माताओं ने ध्यान ही नहीं रखा।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने भारतीय फिल्म निर्माताओं को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने सामूहिक रूप से अपने मूल दर्शकों को इग्नोर किया है। उन्होंने अपनी खुद की प्रतिष्ठित फिल्मों, गैंग्स ऑफ वासेपुर और मुक्केबाज का उदाहरण दिया, जो उनके अनुसार, प्रोडक्शन स्टूडियो के गलत फैसले के कारण उत्तर भारत में कभी भी ठीक से रिलीज नहीं हुईं।
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने कही ये बात
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए, अनुराग ने कहा, "हमारे दर्शकों को सामूहिक रूप से नजरअंदाज किया गया। उदाहरण के लिए, कोविड के दौरान, मुझे पता चला कि मेरी दो फिल्में - गैंग्स ऑफ वासेपुर और मुक्केबाज, जिनके अब उत्तर भारत में बहुत ही मुख्य दर्शक हैं, उत्तर भारत में रिलीज नहीं हुईं। मुझे एक वितरण बैठक के दौरान पता चला कि मेरी उत्तर भारतीय फिल्में पूरे उत्तर भारत में रिलीज नहीं हुईं क्योंकि स्टूडियो ने तय किया कि मेरे मुख्य दर्शक दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और हैदराबाद में हैं और बस। वे कितने मूर्ख हैं।"

अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कश्यप ने साझा की बात
उन्होंने कहा, रामोजी ने कहा कि साउथ फिल्मों से दर्शक इसलिए भी कनेक्ट करते हैं, क्योंकि वहां की फिल्में रूट्स से जुड़ी होती हैं। ऐसा ही कुछ मलयालम में भी होते हैं। वे ऐसा ही करके सिनेमा को चला रहे हैं। जैसी फिल्में साउथ में बनती हैं, वैसी हिंदी में बनेगी तो वहां बजट बनता है। अगर यहां प्रमोशन के लिए बजट दिया जाए तो सब आगे आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें-  Drishyam: क्या 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की फिल्म में एक साथ दिखेंगे मोहनलाल-अजय देवगन? जानिए सुपरस्टार ने क्या कहा

विज्ञापन

ओटीटी को लेकर कही ये बात
अनुराग कश्यप ने कहा कि लोग ओटीटी पर आए हैं लेकिन ये लोग टीवी से ओटीटी पर आए हैं। लोगों को सिनेमा की समझ नहीं है। ओटीटी के लोग कह सकते हैं कि फिल्म सिनेमाघरों पर आई, हमने उसे ओटीटी पर देखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें