फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान ने वीडियो शेयर कर दिखाया बोल्ड अंदाज, यूजर्स बोले- रमजान का तो ख्याल रखती

Tue, 29 May 2018 08:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hina khan
विज्ञापन

इन दिनों सेलेब्स के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ बिग-बॉस की एक्स कन्टेस्टेंट रहीं हिना खान के साथ। दरअसल हिना ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान सेक्सी मूव्य दिखाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


हिना ने एक शिमी डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में हिना एक चमकीले आउटफिट में नजर आ रही हैं और इसी वीडियो को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने हिना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- अगर तुम मुस्लिम हो तो तुम्हें शर्म आनी चाहिए।

एक यूजर ने लिखा- हिना जाओ पहले डांस करना सीखो। एक यूजर ने लिखा- हिना कम से कम रमजान के महीने का तो ख्याल रख लेती। खैर हिना के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है और वह अच्छे से जानती हैं कि इसे कैसे नजरअंदाज करना है।
विज्ञापन


हिना खान कुछ भी पोस्ट करें लोग उन्हें ट्रोल करने चले आते है। ऐसा ही एक बार उनकी फिश कट ड्रेस को लेकर हुआ था जिस पर ट्रोलर्स ने उन्हें फूलदान से लेकर न जाने क्या-क्या कमेंट्स किए थे लेकिन टीवी की ये बहू जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें