फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की 'भारत' के लिए धर्मेंद्र बनें एडवाइजर, 48 साल पहले के सीन को फिर करेंगे रिक्रिएट

Mon, 28 May 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
salman khan, dharmendra
विज्ञापन
सलमान खान जल्द ही 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं।इसके साथ ही दिशा पाटनी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो 'भारत' फिल्म का धर्मेंद्र भी हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन


सलमान खान धर्मेंद्र की 'यमला पगला दीवाना फिर से' में केमियो कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर जहां फैंस काफी खुश है तो वहीं यह खबर उनकी खुशी को दोगुना कर सकती हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र एक्टिंग नहीं बल्कि एक खास मकसद से जुड़े हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक 'भारत' में सर्कस वाला एक सीन होगा जो राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से प्रेरित होगा। 

सर्कस वाले सीन में धर्मेंद्र ने ही अहम किरदार निभाया था जिस वजह से फिल्म के डायरेक्टर उनकी सलाह चाहते हैं। वहीं इस सीन के बारे में धर्मेंद्र का कहना है कि 'सलमान भारत में राज कपूर की फिल्म मेरा जोकर के सर्कस वाले सीन की तरह ही कुछ करना चाहते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मुझसे राय मांगी है। जितना हो सकेगा उतनी मदद करूंगा।' 
विज्ञापन


इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म 'An Ode to My Father' का रीमेक है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान 5 डिफरेंट लुक में नजर आएंगे जिसमें आपको सलमान का 'मैंने प्यार किया' फिल्म के 18 साल के लड़के वाला लुक भी दिखाई देगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें