फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं हिना खान, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Tue, 27 Apr 2021 10:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

कोरोना वायरस का प्रकोप देशभर में बढ़ता ही जा रहा है। सरकार इसपर काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रही है साथ ही लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। इस बीच हिना खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

विज्ञापन


हिना खान ने लिखा, 'मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन और मुश्किलों से भरे इस वक्त में मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। डॉक्टर्स के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटीन किया है और सभी जरूरी सावधानी बरत रही हूं। जो लोग बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हों वो अपना कोविड 19 टेस्ट करवा लें। मुझे आप सभी की दुआओं की जरूरत है, सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।'

बता दें, हाल ही में हिना के पिता का इंतकाल हुआ है। हिना अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए कश्मीर गई हुई थीं। हिना के पिता के निधन पर फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया था। 
विज्ञापन


वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान ने टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से डेब्यू किया था और इस शो में वो अक्षरा के किरदार में नजर आई थीं। अक्षरा के किरदार में दर्शकों ने हिना खान को काफी पसंद किया था। इसके बाद हिना खान 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें