फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जय हे 2.0 रिलीज, 75 सिंगरों ने दी शानदार प्रस्तुति

Sun, 14 Aug 2022 04:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए सौरेंद्रो मलिक और सौम्यजीत दास ने राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 की रचना की है। राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 को हर्षवर्धन नेवतिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस गान को देशभर के 75 गायकों ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस 15 अगस्त 2022 को भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके को हर देशवासी खास तरीके से ही मना रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सरकार ने भी सभी से हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की है। सरकार की अपील का लोगों पर असर होता दिखाई दिया है, हर घर, दफ्तर, ऐतिहासिक इमारतों और अन्य जगहों पर देशवासी राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। इस खास मौके को और खास और बेहतरीन बनाते हुए इसके साथ एक कड़ी और जुड़ गई है। आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए सौरेंद्रो मलिक और सौम्यजीत दास ने राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 की रचना की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 को हर्षवर्धन नेवतिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस गान को देशभर के 75 गायकों ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। गाने के माध्यम से देश के वीर सपूतों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 में भारत भाग्य विधाता गीत के पांचों श्लोकों को भी शामिल किया गया है। 

इस गीत को आशा भोंसले, अमजद अली खान, हरिप्रसाद चौरसिया, हरिहरन, राशिद खान, अजय चक्रवर्ती, शुभा मुद्रल, अरुण साईराम, एल सुब्रमण्यम, विश्व मोहन, अनूप जलोटा, परवीन सुल्ताना, कुमार शानू, शिवमणि, बॉम्बे जयश्री, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, मोहित चौहान, शान, कैलाश खेर, साधना सरगम, शांतनु मोइत्रा, पापोन और वी. सेल्वगणेश समेत युवा सिंगर जैसे कौशिकी चक्रवर्ती, श्रेया घोषाल, महेश काले, अमान अली बंगश, अयान अली बंगश, टेटसो सिस्टर्स, अमृत रामनाथ, ओंकार धूमल, रिदम शॉ और अंबी सुब्रमण्यम ने भी अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय गान को गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर ने बंगाली में लिखा था। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने जन-गण-मन को हिन्दुस्तान के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था।  इसे सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें