हिना ने लिखा- इतनी जोर से मारने की क्या जरूरत थी
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह और शाहीर शेख फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के एक सीन पर राहुल-अंजलि बनकर एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान हिना शाहीर शेख के चेहरे पर धीरे से चांटा मारती हैं लेकिन शाहीर पलटकर उनके कुछ ज्यादा ही तेज मार देते हैं। एक्ट्रेस ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- बस दोस्तो की बात है..शाहीर शेख इतनी जोर से मारने की जरूरत नहीं थी, वह अपने काम को बहुत सीरियसली लेता है।
यहां देखें वीडियो
शाहीर हिना को साथ देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
हिना खान ने वीडियो साझा करने के साथ ही यह भी बताया कि वो और भी कंटेंटे शेयर करने वाली हैं। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। फैंस शाहीर और हिना को शाहिना #shahina बुलाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हिना खान की इस पोस्ट पर कई फैंस मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अरे अरे भाई साहब राहुल और अंजलि का झगड़ा। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या एक्शन है सर जी जितनी बार देखो मन नहीं भर रहा। इसके अलावा यूजर्स जमकर हंसी वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।