फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes2022: कान फिल्म फेस्टिवल में चला हिना खान का जादू, गोल्डन गर्ल बनी नजर आईं एक्ट्रेस

Sun, 22 May 2022 02:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खूबसूरती के मामले में हीना खान कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इन फोटोज को देखकर लोग एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
 
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान फिल्म फेस्टिवल में हिना खान अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाने में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से पीछे नहीं हैं। इस इवेंट से जुड़े फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में हिना अपनी अदाओं से कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

हिना खान छोटे पर्दे की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट और चार्म से बॉलीवुड हसीनाओं से किसी तरह से कम नहीं है। यही वजह है कि वह एक्ट्रेस अब सीरियल्स से आगे बढ़कर इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जा पहुंची हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में इस इवेंट से उनका नया लुक सामने आया है। इन तस्वीरों में हिना बला की खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में हिना गोल्डन ऑफ शोल्डर बॉडी फिटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है। 
ओवरऑल लुक की बात करें तो थाई हाई स्लिट गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन में हिना ने बालों को बन के रूप में बांधा हुआ है। इसके साथ ही मरून लिपस्टिक उनके लुक को कम्प्लीट कर रही है।
विज्ञापन

बड़े साइज के ईयररिंग्स और गोल्डन हील्स हिना खान की ड्रेस से पूरी तरह मैच हो रहे हैं। इसके अलावा हिना खान ने और कोई एक्सेसरी कैरी नहीं की हुई है। इस गोल्डन गाउन में पीछे की ओर छोटी सी वेल भी है। हिना खान की यह फोटोज हर किसी को पसंद आ रही है। फैंस भी उनके लुक पर खूब कमेंट कर रहे हैं। आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें