फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: पिता बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेगा बेटा आर्यमन, जल्द ही करेगा बॉलीवुड डेब्यू

Fri, 20 Jun 2025 05:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aryaman Deol Bollywood Debut: बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल अब जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म देओल बैनर के तले बनाई जाएंगी।
 
विज्ञापन
बॉबी देओल और आर्यमन - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल, जिन्होंने फिल्म एनिमल से शानदार वापसी की, अब तेलुगु फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' में नजर आएंगे। इसके साथ ही, वह अपने बेटे आर्यमन को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आर्यमन का होगा बॉलीवुड डेब्यू
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, आर्यमन की पहली फिल्म देओल परिवार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई जाएगी। बॉबी अभी फिल्म की कहानी, निर्देशक और बाकी टीम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यह आर्यमन का बॉलीवुड डेब्यू होगा, जिसे लेकर बॉबी के फैंस भी उत्साहित हैं। क्योंकि बॉबी ने रोमांटिक फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। अब फैंस देखना चाहते हैं कि आर्यमन किस जॉनर की फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करेंगे।
 
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने पोते के लिए कही खा बात
एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने अपने पोते आर्यमन के बारे में कहा, "वह बहुत खास है और उसमें हम सबकी अच्छाइयां हैं।" वहीं दूसरी ओर बॉबी के भाई सनी देओल के बेटे करण देओल और राजवीर देओल पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। अब जल्द ही आर्यमन भी फिल्मों में अपना जलवा बेखरेंगे।

यह भी पढ़ें: Suriya: सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' का पोस्टर रिवील, निर्माता ने लिखा - जिसे दिल भावना उद्देश्य ने आकार दिया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें