बॉलीवुड में इंट्री के लिए हीरोइनें अपनी पहली फिल्म में भी अंग प्रदर्शन से गुरेज नहीं करती। इसका कारण यह भी है कि फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म अगर हिट रही तो कैरियर आसमान पर चढ़ जाता है और फ्लाप रही तो ढ़लान की ओर। तभी तो बॉलीवुड की फिल्मों में बोल्ड सीन सफलता की गारंटी माने जाते हैं।
अपनी पहली फिल्म में ही अंगप्रदर्शन करने वाली हीरोइनों में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसे बड़े नाम भी हैं तो पोर्न स्टार सनी लियोनी जैसा चर्चित नाम भी है। तीन दशक पहले बॉबी फिल्म से शुरूआत करने वाली डिम्पल कपाड़िया का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ा है। वहीं अपनी हरकतों से चर्चा में रहने वाली पूनम पांडे भी अपनी पहली फिल्म के कारण इस लिस्ट में शामिल हैं।
आइए जानते हैं बॉलीवुड की इन सात हीराइनों को, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में जबरदस्त बोल्ड सीन दिए।
सुरवीन चावला हेट स्टोरी 2 से बनी सनसनी
सुरवीन चावला हेट स्टोरी-2 से बॉलीवुड में नई सनसनी बनकर उभरीं। सुरवीन 'हेट स्टोरी 2' के लिए बैकलेस हुईं, वहीं फिल्म में किसिंग और बेडरूम सीन्स की भरमार रही।
सुरवीन चावला के इस अंदाज को देखकर संभावना जाहिर की गई कि उन्होंने बोल्डनेस की सभी हदों को पार कर दिया है। तभी फिल्म से ज्यादा सुरवीन चावला के बोल्डनेस की चर्चा रही।
हेट स्टोरी-2 में सुरवीन चावला ने अभिनेता सुशांत सिंह और जय भानुशाली के साथ कई किसिंग और बेडरूम सीन दिए। यही कारण रहा कि फिल्म हेट स्टोरी 2 को 'ए' सर्टिफिकेट मिला।
कैटरीना ने 'बूम' में गुलशन ग्रोवर के साथ किए कई अतरंग दृश्य
‘बूम’ फिल्म के जरिये कैटरीना ने बॉलीवुड में कदम रखा। जिनमें गुलशन ग्रोवर के साथ उनका चुंबन सीन के अलावा कई अतरंग दृश्य भी थे। जिनपर बाद में कैंची भी चली। फिर भी फिल्म में कई बोल्ड सीन बाकी रहे।
बीच में फिल्म के वितरकों ने फिल्म की डीवीडी सभी हॉट सीन्स के साथ विदेशों में जारी करने की घोषणा की, जिसके बाद कैटरीना कैफ ने सलमान की मदद से उसे रूकवाया। आज वह बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइनों में शामिल हैं।
फिल्म ‘बूम’ में कैटरीना और गुलशन के अलावा अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, पद्मा लक्ष्मी, मधु सप्रे ने काम किया था। अमिताभ ने इसे अपने कैरियर की सबसे खराब फिल्म भी कहा।
साशा आगा ने औरंगजेब फिल्म में बिकनी से किया आगाज
साशा आगा ने बॉलीवुड में औरंगजेब फिल्म से अपना कैरियर शुरू किया। फिल्म में उन्होंने बिकनी पहनने के साथ-साथ कई बोल्ड सीन भी दिए। साशा बीते जमाने की अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी हैं।
साशा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी अपनी पहली ही फिल्म औरंगजेब में कई हॉट सीन किए, जिसमें बेडरूम सीन के अलावा बिकनी अवतार भी शामिल है। इससे पहले साशा एक विवादास्पद एमएमएस के कारण भी सुर्खियों में रहीं हैं।
फिल्म के ट्रेलर में भी साशा को सेक्सी डॉल के रूप में दिखाया गया। बॉलीवुड में हॉट इमेज के लिए साशा ने कोई कसर नहीं छोड़। फिर भी फिल्म की कोई खास चर्चा नहीं हुई। फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में है।
आलिया ने अपनी पहली फिल्म में अपनाया बोल्ड अंदाज
आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाइवे फिल्म से चर्चा में आई आलिया भट्ट ने अपनी पहली ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में बिकनी पहनी है। वहीं फिल्म में 21 चुंबन दृश्य भी हैं। इस फिल्म से आलिया को खूब सुर्खियां मिलीं। फिल्म हिट रही और आलिया इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में शामिल हो गईं।
अपनी पहली फिल्म में आलिया ने बॉलीवुड में इंट्री के बाद चर्चा पाने के लिए सबकुछ किया। हांलाकि बाद में उन्होंने कहा कि वे बिकनी सीन और चुम्बन दृश्य कहानी की मांग पर कर सकती हैं लेकिन न्यूड सीन कभी नहीं करूंगी। लेकिन अपनी फिल्म '2 स्टेट्स' में आलिया ने अर्जुन कपूर के साथ कई लिप लॉक सीन दिए।
सनी लियोनी ने जिस्म 2 से मचाया बॉलीवुड में तहलका
बॉलीवुड में पोर्न स्टॉर सनी लियोनी की पहली फिल्म जिस्म 2 हिट रही। फिल्म में उन्होंने बिकनी सीन के साथ-साथ जबर्दस्त बोल्ड सीन दिए। यहां तक कि फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी लियोनी हॉट फोटोशूट भी कराया। जिस्म-2 एक एडल्ट थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के बाद सनी को लगातार फिल्में मिलीं।
सनी के फिल्म साइन करने के बाद से ही जिस्म-2 लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म के बोल्ड प्रोमोज और सनी की पॉर्न स्टार इमेज के चलते भी दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहे। भट्ट कैंप की इस फिल्म ने बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ दीं। फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा व अरुणोदय सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन पूजा भट्ट ने किया है।
बोल्ड मॉडल पूनम पांडेय की 'नशा' से नहीं चढ़ा कोई भी नशा
मॉडल्ा पूनम पांडे की पहली बॉलीवुड फिल्म नशा ने उनकी बोल्ड छवि को और मजबूती दी। अमित सक्सेना की इस फिल्म में सेंसेशन पूनम पांडे पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं। नशा एक एडल्ट फिल्म है, जो एक 18 साल के लड़के और एक 25 साल की लड़की के बीच हुए प्रेम कहानी पर आधारित है।
पूनम इस फिल्म में एक बार नहीं बल्कि तीन बार न्यूड हुई हैं। पूनम ने फिल्म को लेकर बहुत पहले ही ट्विटर पर ऐलान कर दिया था कि उनकी फिल्म 'नशा' अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म साबित होगी। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में पूनम को भरपूर जगह भी दी गई। पर फिल्म फ्लाप रही।
डिंपल की बॉबी बॉलीवुड की पहली बोल्ड फिल्म
डिंपल कपाड़िया पिछले 40 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। डिंपल ने फिल्म में जबर्दस्त अंग प्रदर्शन किया। फिर भी वह मानती हैं कि वह आज मैं जो कुछ हूं, वह बॉबी की वजह से हूं। इसी फिल्म की वजह से मेरा वजूद है। 40 सालों से इसी फिल्म के बलबूते मेरा अस्तित्व है। फिल्म का निर्देशन राजकपूर ने किया था।
हांलाकि 'बॉबी' की रिलीज के फौरन बाद उन्होंने उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली और फिर फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया था। फिर बाद में उन्होंने वापसी की।