फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर औसत रही 'हीरोइन'

Mon, 24 Sep 2012 03:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुर भंडारकर की 32 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हीरोइन’ को सिनेमाघरों में फर्स्ट वीकेंड पर मिला-जुला रिस्पान्स मिला। भारत में लगभग 2000 स्क्रीन्स पर एक साथ 21 सितंबर को रिलीज हुई ‘हीरोइन’ ने पहले दिन बेहतर कलेक्शन किया। फिलहाल हम मधुर भंडारकर के हिसाब से फिल्म को हिट मान सकते हैं। फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने कहा था कि, यदि फिल्म पहले दिन 6 से 8 करोड़ रूपए कमा लेती है तो मैं समझूंगा कि फिल्म हिट हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी फर्स्ट डे की ओपनिंग 40 से 60 फीसदी रही। एक ओर जहां मल्टीप्लेक्सेस में अच्छी खासी भीड़ दिखी, वहीं सिंगल स्क्रीन्स पर भी दर्शक उमड़े। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 8.5 करोड़ रहा और रविवार को ये फिल्म 9 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। यानी अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट वीकेंड लगभग 25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

करीना कपूर के जन्मदिन पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। करीना पर ही इस फिल्म का पूरा दारोमदार था क्योंकि फिल्म में ना तो कोई बड़ा हीरो था और फिल्म भी महिला केद्रिंत विषय पर थी। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि जिस फिल्म में कोई बड़ा हीरो नहीं होता बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलना थोड़ा मुश्किल होता है।
विज्ञापन


वैसे दुबई में फिल्म की ओपनिंग शानदार रही। दुबई में 'हीरोइन' को 19 स्क्रीन्स पर दिखाया गया था, जहां इसने पहले दिन 1,40,000 डॉलर की कमाई की। वैसे इस फिल्म का 'एक मैं और एक तू' के ओपनिंग कलेक्शन से अच्छा कलेक्शन हुआ है। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 21 करोड़ था। जबकि महिलाओं पर केंद्रित अब तक की फिल्मों में 'डर्टी पिक्चर' ने भारतीय सिनेमा पर सबसे अच्छा ओपनिंग कलेक्शन 32.25 करोड़ का किया था।

लगभग 700 प्रिंट्स के साथ रिलीज हुई 'बर्फी' फिल्म ने इस सप्ताह हीरोइन के कलेक्शन को प्रभावित कर लगभग 63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं 7 सितंबर को रिलीज हुई 'राज 3' ने 70.07 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है।

'हीरोइन' को क्यों लगा झटका
फिल्म में कोई बड़ा हीरो नहीं था और फिल्म महिला केद्रिंत थी। ऐसे में फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलता मगर मिक्स रिव्यू के कारण फिल्म के कलेक्शन पर भी प्रभाव पड़ा।

देशभर में 'गणेशोत्सव' की धूम के कारण लोग फिल्म देखने से वंचित रहे खासतौर पर मुंबई और महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की वजह से कम ही लोगों ने फिल्म देखी। इस दौरान चल रहे 'आई सीसी टी20 विश्व कप' ने भी फिल्म के बिजनेस पर असर डाला।

शनिवार को ही बर्फी फिल्म के ऑस्कर में नाम जाने से  लोगों का ध्यान 'हीरोइन' से हटकर 'बर्फी' की ओर आकर्षित हो गया, जिससे हीरोइन के कलेक्शन पर खास प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन


साउथ इंडियन हॉरर फिल्म 'चारूलता' की रिलीज से भी हीरोइन को झटका लगा। ये फिल्म चार भाषाओं तेलगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ हुई थी।

अब देखना होगा कि फिल्म का कलेक्शन आने वाले सप्ताह क्या कुछ कमाल दिखा पाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें