‘पार्टिशन: 1947’ यानी विभाजन की कहानी.. उस लकीर की कहानी जिसने दो मुल्कों को आपस में बांट दिया। एक भारत बन गया और दूसरा पाकिस्तान।
गुरिदंर चढ्ढा ने फिल्म की कहानी लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म की कहानी भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबैटन पर आधारित है। माउंटबैटन को भारत को आजादी दिलाने के लिए बुलाया जाता है। फिल्म में आलिया यानी हुमा कुरैशी और मनीष दयाल यानि जीत के बीच प्यार को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि लॉर्ड माउंटबैटन और उनकी पत्नी लेडी एडविना के मन में भारत के लोगों के प्रति कितनी संवेदना है।
इन सबसे हटकर फिल्म में कुछ देखना या सुनना चाहते हैं तो फिल्म के डायलॉग्स जरूर सुने..