प्रियदर्शन ने दिया रिटर्न गिफ्ट
प्रियदर्शन ने 30 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। अक्षय कुमार ने एक पोस्ट लिखकर प्रियदर्शन को बधाई दी और कहा कि आपके साथ जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या होगा कि मैं पूरा दिन आपके साथ सेट पर ही बिताऊं। इसके जवाब में प्रियदर्शन ने एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'मैं भी रिटर्न गिफ्ट देता हूं और मैं 'हेरा फेरी 3' बनाना चाहता हूं। क्या तुम तैयार हो'? पोस्ट में उन्होंने अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल को टैग किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा मुंबई स्थित अपार्टमेंट, 61 प्रतिशत मुनाफे के साथ करोड़ों में हुई डील
तब्बू भी आएंगी नजर
इस बात के करीब तीन-चार दिनों बाद अब आज सोमवार को तब्बू ने अक्षय कुमार वाली पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कास्ट मेरे बिना पूरी नहीं होगी'। तब्बू के इस पोस्ट ने हलचल मचा दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन तीनों सितारों के साथ तब्बू भी इस फिल्म में नजर आएंगी।
पहली फिल्म में तब्बू आई थीं नजर
तब्बू फिल्म 'हेरा फेरी' (2000) में नजर आ चुकी हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया। इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2006 में आया। इसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। इसमें तब्बू नजर नहीं आईं। दूसरे पार्ट में बिपाशा बसु, सुनील शेट्टी, अक्षय और परेश रावल के अलावा राजपाल यादव और रिमी सेन दिखे। देखना दिलचस्प होगा कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही 'हेरा फेरी 3' में क्या तब्बू नजर आएंगी?
यह खबर भी पढ़ें:
Grammy: पीएम मोदी ने इंडो अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर दी बधाई, बोले- 'यह बहुत सराहनीय है'