फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं, पोस्ट साझा कर अक्षय कुमार के लिए कही यह बात

Wed, 01 Mar 2023 04:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने फिल्म 'हेरा फेरी' की अगली किश्त के बारे में जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
अक्षय-सुनील-परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म लगातार चर्चा में है। अब आखिरकार इस पर काम शुरू हो चुका है। इस फिल्म में एक बार फिर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। हाल ही में सुनील शेट्टी ने फिल्म का काम शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकायदा एक नोट लिखा है। 

विज्ञापन


सुनील शेट्टी ने लिखा पोस्ट
सुनील शेट्टी ने लिंक्डइन पर फिल्म 'हेरा फेरी' की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसके साथ एक लंबा नोट लिखते हुए फिल्म की शूटिंग की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है, 'तो 'हेरा फेरी 3' आखिरकार बन रही है! परेशजी और अक्की के साथ सेट पर वापस आने के लिए तैयार हूं। सभी अच्छी चीजों की तरह, इसमें भी कुछ समय लगा, लेकिन आखिरकार इस सवाल का जवाब मिलना राहत की बात है!'
Priyanka Chopra: अब अदाकारी के साथ दिमाग का भी कमाल दिखाएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस टॉपिक पर बनाएंगी वेब सीरीज
विज्ञापन


फिल्मों को बताया संस्कृति का हिस्सा
फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने आगे लिखा, 'फिल्में हमारी संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा हैं और फिर भी बहुत से लोग यह नहीं समझते हैं कि फिल्म बनाने में कितनी मेहनत लगती है। क्रिएटिव चुनौतियों के अलावा, बिजनेस मॉडल और फिल्म बिजनेस की जरूरतें इसे किसी बाकी चीजों की तरह ही चुनौतीपूर्ण बनाती हैं।'
विज्ञापन

Bollywood Actors: सरकारी नौकरी को पीछे छोड़ आजमाई बॉलीवुड में किस्मत, किसी का चमका सितारा तो कोई रहा जीरो

दर्शक हैं बेकरार
उन्होंने आगे लिखा कि किसी भी बिजनेस के सफल होने के लिए कई फैक्टर होते हैं, जैसे- एक अच्छा आइडिया, पूरी मार्केट रिसर्च, एक सॉलिड बिजनेस प्लान, एक अच्छी टीम, सही समय पर पैसे मिलना और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क। आपको बता दें कि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे, उनकी जगह कार्तिक आर्यन लेंगे। मगर, अब अक्षय कुमार ही दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। फैंस भी एक बार फिर अक्षय, सुनील और परेश रावल को साथ देखने के लिए बेकरार हैं।
Zwigato Trailer Out:'ज्विगाटो' का ट्रेलर जारी, चेहरे पर चिंता ओढ़े नजर आए सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें