हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन ने हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। इस बारे में अक्षय कुमार ने भी कुछ दिनों पहले ही बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद न आने की वजह से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। अक्षय कुमार द्वारा 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने की पुष्टि के कुछ दिनों बाद, इस फ्रेंचाइजी के उनके सह-कलाकार सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने उम्मीद जताई है कि राजू के किरदार में अभिनेता वापस आ सकते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, सुनील शेट्टी ने कहा कि वह अक्षय के फिल्म में न होने से काफी हैरान थे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह निर्माताओं से बात करेंगे और उनके साथ मिलकर कोई रास्ता निकालेंगे कि अक्षय फिल्म में वापसी कर पाएं।
Renters Struggle: रेंटर्स ही जानते हैं एक अदद घर तलाशने का दर्द, इन फिल्मों-सीरीज में बखूबी दिखाई गई कहानी
पिछले हफ्ते 'हेरा फेरी 3' को लेकर अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि यह फिल्म पहले उन्हें ही ऑफर हुई थी लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्म न कर पाने का उन्हें बहुत दुख है और जिस तरह से चीजें बदल रही हैं, उसे लेकर वह खुश नहीं है। अब, इसके बारे में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'सब कुछ ट्रैक पर था, लेकिन मुझे नहीं पता कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि अक्षय अब इसका हिस्सा नहीं हैं। धारावी बैंक का प्रमोशन पूरा हो जाने के बाद मैं फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ बैठूंगा और समझूंगा कि ऐसा क्यों और कैसे हुआ। अक्षय, परेश और मैंने फिल्म के लिए हामी भर दी थी और इस ट्विस्ट ने मुझे चौंका दिया है।
OTT Release: अगले दो दिन होंगे मनोरंजन के नाम, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज
सुनील शेट्टी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की वह अभी भी उम्मीद कर रहे हैं कि चीजें ठीक हो सकती हैं। सुनील शेट्टी बोले- 'हेरा फेरी 3 अक्षय के बिना पहले जैसी नहीं हो सकती। राजू, बाबू भैया और श्याम मुख्य और पॉपुलर कैरेक्टर्स हैं, जिनका इस फिल्म में सफर एक साथ रहा है। जब भी कोई इस फिल्म के बारे में बात करता है, तो उसका उत्साह साफ नजर आता है। मैं देखना चाहता हूं कि क्या चीजें अभी भी ठीक हो सकती हैं।' आपको बता दें, 'हेरा फेरी' साल 2000 में रिलीज हुई थी, वहीं 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में सिनेमाघरों में आई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
Bhojpuri: भोजपुरी के इन सितारों ने इंडस्ट्री में आकर बदल लिया अपना असली नाम, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह