प्रियदर्शन ने कहा, 'भले ही आप ओरिजिनल वाला चार्म ले आए, पुरानी स्टारकास्ट को वापस ले आए, लेकिन परिणाम समान नहीं हो सकता है। हालांकि, मैं किसी चमत्कार की संभावना से इनकार नहीं कर रहा हूं।' इसके साथ ही प्रियदर्शन ने फिल्म की लीड स्टार कास्ट को लेकर भी बात की। प्रियदर्शन ने कहा, 'अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तब्बू, परेश रावल और नीरज वोरा और मैं, हम पूरी शूटिंग के दौरान एक परिवार की तरह थे। उस तरह की निकटता अब नहीं रह गई है।'