हेमा मालिनी का करियर
हेमा मालिनी ने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु सथियम' से अपने अभिनय की शुरुआत की और 1968 में हिंदी फिल्म 'सपनों का सौदागर' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 'शोले', 'सीता और गीता', 'सत्ते पे सत्ता', 'त्रिशूल' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया। उनकी हालिया फिल्म 2020 में 'शिमला मिर्ची' थी, जिसमें राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह ने भी अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें: Mata Rani Bhajans: मशहूर गायक, गाए माता रानी के भजन, लखबीर सिंह लक्खा से लेकर नरेंद्र चंचल तक का नाम शामिल
भूमि सतीश पेडनेकर
हेमा के अलावा भूमि पेडनेकर ने आज नवरात्रि के पहले दिन अपने फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया। भूमि ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'नवरात्रि के पहले दिन, जम्मू स्थित पवित्र बावे वाली माता महाकाली दरबार से, मां काली का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन में शक्ति, ऊर्जा और नई सफलताएं लेकर आए।'
प्रीति जिंटा का पोस्ट
प्रीति जिंटा ने आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा प्यार और प्रकाश बना रहे। जय माता दी।'