फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: डेथ सर्टिफिकेट में सामने आया जुबीन की मौत का कारण, असम के सीएम ने जांच का दिया आश्वासन

Mon, 22 Sep 2025 01:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जुबीन गर्ग की मौत ने संगीत जगत में एक सूनापन भर दिया है। असम के लोग भी सिंगर की मौत से दुखी हैं। वह असम से ही बिलॉन्ग करते थे। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी परिवार को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे। 

विज्ञापन
दिवंगत जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम@zubeen.garg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट सिंगापुर हाइकमिशन द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भेजा गया है। डेथ सर्टिफिकेट में सिंगर की मौत का कारण भी स्पष्ट लिखा है। इस डेथ सर्टिफिकेट को पाने के बाद भी असम के सीएम ने जुबीन की मौत के मामले में जांच का आश्वासन परिवार को दिया है। 

विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- हम डॉक्यूमेंट सीआईडी को भेजेंगे
एएनआई के अनुसार मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ’ सिंगापुर हाइकमिशन ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, उसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है लेकिन यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग है और डेथ सर्टिफिकेट अलग है। हम डॉक्यूमेंट सीआईडी को भेजेंगे। असम सरकार के मुख्य सचिव जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के लिए सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं।’ 

कैसा हुआ था सिंगर जुबीन का निधन 
सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। उनके निधन के बाद महोत्सव के आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर दिया गया। जुबीन को बचाने का हर प्रयास किया गया। बाद में उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया। रविवार सुबह गायक का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें