फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema malini: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने लुटाया प्यार, पोस्ट कर लिखा- 'मैंने आपका दिल थामा जैसे...'

Sun, 08 Dec 2024 02:35 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पोस्ट कर खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही अपने प्यार का इजहार भी किया है।
विज्ञापन
हेमा मालिनी- धर्मेंद्र - फोटो : एक्स @dreamgirlhem
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र को उनके जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने प्यार भरे अंदाज में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट में अपने प्यार का इजहार भी अभिनेता से किया है।
विज्ञापन

हेमा मालिनी- धर्मेंद्र - फोटो : एक्स @dreamgirlhem
हेमा मालिनी ने दी धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पति संग तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, 'खास दिन, मेरे सपनों के शहजादे को जन्मदिन की बधाई। मैंने आपका दिल थामा है जैसे आपने मेरा, जब हम पहली बार मिले थे। हमने अच्छे और बुरे दोनों समय साथ में गुजारे हैं। हम हमेशा साथ रहे हैं। हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। मैं आपके इसी अंदाज के साथ हमेशा रहना चाहूंगी। भगवान आपको अपना आशीर्वाद दें। अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां दें।'
 

सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
सनी देओल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही पोस्ट पर अपने प्रिय अभिनेता धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई भी दी है।  कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।' इस पोस्ट में सनी देओल ने रील साझा की है।
 
 

ईशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा देओल ने लुटाया पिता पर प्यार
ईशा देओल ने अपने पिता को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा। हम आपसे प्यार करते हैं। आप हमेशा खुश रहिए और स्वस्थ रहिए। पापा के सभी फैंस को शुक्रिया, जिन्होंने उनके इतने प्यारे पोस्टर और फोटो यहां लगाए हैं।'
 
विज्ञापन

हेमा मालिनी- धर्मेंद्र - फोटो : एक्स @dreamgirlhem
प्रशंसकों ने भी दी है अभिनेता को बधाई
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी साल 1980 में हुई थी। दोनों की शादी को लेकर चर्चा होती है कि धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी, कानूनी तौर पर वे हेमा मालिनी से शादी नहीं कर सकते थे इसलिए इस दौरान हेमा मालिनी और धर्मेंद्र में इस्लाम अपना लिया था। दोनों के प्यार के चर्चे आज भी प्रशंसकों की जुबान पर रहते हैं। आज पति धर्मेंद्र के जन्मदिन पर एक बार फिर हेमा मालिनी ने अपने प्यार का इजहार खास अंदाज में किया है। इस पोस्ट पर भी प्रशंसक अपने प्रिय अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें