सुष्मिता की बेटी को अपना मानते हैं रोहमन शॉल
सुष्मिता ने एक पॉडकास्ट में कहा कि वे पिछले तीन साल से सिंगल हैं। इसके बाद एक इंटरव्यू में रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने यह भी कहा, "हम भले ही साथ न रहें या महीनों तक बात न करें, लेकिन जब भी उन्हें मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा।"
Shraddha Kapoor: अबू धाबी में छुट्टियां मनाने पहुंची श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर दिखाईं खूबसूरत झलकियां
परिवार की तरह मानते हैं रोहमन
रोहमन शॉल ने कहा कि वे सुष्मिता सेन की बेटियों को अपनी बेटियों की तरह मानते हैं। भले ही वे महीनों तक साथ न रहें या बात न करें लेकिन जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगी, वह हमेशा उनके लिए मौजूद रहेंगे। रोहमन ने कहा कि वे अपने फैसलों पर कायम हैं और उनका सम्मान करते हैं। इस बारे में अगर दूसरे नहीं समझ पाते तो यह समस्या उनकी है।
Sonam Kapoor: सपने में इस इंसान से मिलना चाहती हैं सोनम कपूर, पोस्ट साझा कर बताई अपने दिल की बात
इस फिल्म में नजर आए रोहमन शॉल
फिल्म 'अमरण' में अभिनेता रोहमन शॉल नजर आए। इससे पहले वे माई फादर्स डाक्टर और साल 2020 में आई फिल्म पापोन: मौला में नजर आए थे। एक इंटरव्यू में रोहमन शॉल ने कहा कि वह एक खूबसूरत रोमांटिक स्टोरी करना पसंद करेंगे। इसके अलावा वह कॉमेडी भी करना चाहते हैं। रोहमन ने बताया कि रोहमन शॉल फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे फिल्मी दुनिया और रियल लाइफ में बहुत अंतर है।