फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: शाहरुख के ऑडिशन से संतुष्ट नहीं थीं हेमा, फिर ऐसे मिला 'दिल आशना है' से करियर का पहला बड़ा ब्रेक

Fri, 14 Jul 2023 01:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब वर्षों बाद हेमा ने खुलासा किया कि शाहरुख का पहला ऑडिशन उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब पिछले काफी समय से अभिनेत्री राजनीति में भी काफी सक्रिय हो गई हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हेमा ने शाहरुख खान को इंडस्ट्री में एक बड़ा ब्रेक दिया था। अब वर्षों बाद हेमा ने खुलासा किया कि शाहरुख का पहला ऑडिशन उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

 

हेमा मालिनी ने दिया था शाहरुख खान को ब्रेक

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाने के बाद शाहरुख खान ने साल 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने उस साल चार फिल्मों में अभिनय किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में कामयाब हुई थीं। जब शाहरुख ने फिल्मों का हिस्सा बनने का फैसला किया तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। और वह हेमा मालिनी ही थीं, जिन्होंने सुपरस्टार को 'दिल आशना है' से ब्रेक दिया था। अब अभिनेत्री ने बताया कि वह किंग खान के ऑडिशन से खुश नहीं थीं। इसके बावजूद उन्होंने शाहरुख को एक दूसरा मौका देने का फैसला किया।

Mohit Raina: 'आदिपुरुष' की असफलता पर बोले 'महादेव', इसके लिए निर्माता जिम्मेदार, दर्शकों को किया नजरअंदाज

 

दूसरे मौके ने चमकाई शाहरुख खान की किस्मत

विज्ञापन

हेमा ने बताया कि शाहरुख उस पहली मुलाकात के दौरान बहुत घबराए हुए थे। अभिनेत्री के हर सवाल का शाहरुख बेतुका जवाब देते थे। पहले ऑडिशन के बाद हेमा को लगा कि शाहरुख को फिर से कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस बार शाहरुख को अपने बालों को पीछे की ओर जेल करके और अपनी रंगीन जैकेट की जगह सादे टी-शर्ट के साथ ऑडिशन देना चाहिए। दूसरी बार ऑडिशन देने के बाद हेमा को संतोषजनक परिणाम मिले थे। 

The Trial Review: रिश्तों की उधड़ती बुनावट के नहीं बिखरे धागे, काजोल के लिए ओटीटी की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

 

गुरु मां ने की थी भविष्यवाणी
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उस समय उनकी गुरु मां ने शाहरुख की तस्वीर देखकर भविष्यवाणी की थी कि अभिनेता एक स्टार हैं और जल्द ही बॉलीवुड को पूरी तरह से बदल देंगे। तभी से मुझे पता था कि मेरी फिल्म के साथ कुछ बड़ा होने वाला है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें