पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने आयोजित किया महोत्सव
हेमा मालिनी के अभिनय से सभी वाकिफ हैं। वे अब राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। इसके अलावा उनके पास एक और प्रतिभा है। हेमा मालिनी प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। आज शुक्रवार को होली के अवसर पर उन्होंने वृन्दावन महोत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुति दी। भुवनेश्वर में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने इस महोत्सव का आयोजन किया।
वृंदावन गुरुकुल गईं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने जानकार दी कि कल गुरुवार को वे वृंदावन गुरुकुल में गईं। हेमा मालिनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'कल मुझे होली की पूर्व संध्या पर पंडित हरि प्रसाद चौरसिया जी के वृंदावन गुरुकुल में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ'। पंडित हरिप्रसाद चौरसिया मशहूर बांसुरी वादक हैं।