दूसरी फिल्में बनाने में व्यस्त थे संजय लीला
हीरामंडी के टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान संजय लीला भंसाली ने इस वेब शो को लेकर बात की थी। निर्माता ने कहा कि मैं मोईन बेग का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने यह आइडिया मुझे 14 साल पहले दिया था, लेकिन उस दौरान देवदास पर काम कर रहा था। फिर उसके बाद बाजीराव मस्तानी तैयार की। इसलिए हीरामंडी की कहानी पर ध्यान नहीं दे पाया था। उसके बाद एक दिन मोईन मेरे पास आए और उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट मांगी। उन्होंने बताया कि बीते 30 वर्षों में 10 फिल्में तैयार की हैं। इसके अलावा हाल के कुछ वर्षों में तीन फिल्में तैयार की हैं। इसके बाद अब आठ एपिसोड तैयार कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हीरामंडी जैसा शो बनाना बहुत ज्यादा डिमांडिंग है। यह बहुत मुश्किल है, इसमें बहुत सारे ट्रैक होते हैं। इसके चलते आपको अपने काम के लिए अलर्ट रहना पड़ता है।
शमा-पलक की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
sanjay leela bhansali Heeramandi
- फोटो : social media
वेब सीरीज को बनाने में लगा दोगुना समय
संजय लीला भंसाली ने बताया कि उन्हें फिल्मों के मुकाबले वेब सीरीज बनाने में दोगुना समय लगा है। उन्होंने कहा कि सीरीज बनाने के दौरान अगर आप किसी भी शॉर्ट को मिस करते हैं तो आपको वापस से स्क्रिप्ट को देखनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि फिल्में बनाते समय जितना समय लगता है वेब सीरीज में उससे दोगुना समय लगता है। वेब सीरीज बनाने में पूरा ध्यान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने हीरामंडी में अपना बेस्ट दिया है।
Swara-Kangana: कंगना के ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, खुशी जाहिर करते हुए कह दी यह बड़ी बात
sanjay leela bhansali Heeramandi
- फोटो : social media