कई बार साथ दिखे हैं अदिति और सिद्धार्थ
आपको बता दें कि बीते दिनों सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें उन्होंने टी शर्ट पहनी हुई थी। तस्वीर को पोस्ट करने के बाद फैंस यह अनुमान लगा रहे थे, कि दोनों ही कलाकार शायद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। क्योंकि इससे पहले अदिति को भी वही टी शर्ट पहने हुए देखा गया था। डेटिंग की अफवाहों के बीच दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। वह अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी नजर आते हैं। इसके अलावा फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की कहानी फिल्म महासमुद्रम से शुरू हुई थी। हालांकि डेटिंग की इन अफवाहों के बीच अदिति और सिद्धार्थ ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
Shahrukh Khan: डंकी के सेट से शाहरुख के फोटोज और वीडियो वायरल, कूल लुक में नजर आए अभिनेता