संजय लीला भंसाली की हीरामंडी की चर्चा लंबे समय से थी, अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, शनिवार को उनकी वेब सीरीज का पहला लुक सामने आ गया है। सीरीज के फर्स्ट लुक में मेकर्स ने इसमें लीड रोल निभाने वाली मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा की पहली झलक दिखाई है।
यह भी पढ़ें- Nargis Fakhri: इंडस्ट्री में यौन शोषण पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग यहां आपसे...
फर्स्ट लुक लॉन्च इवेंट में सीरीज के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के साथ अपनी पिछली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत से लोगों ने गंगूबाई न बनाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, "लोगों ने मुझे गंगूबाई नहीं बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। क्या भारत में उन्हें महिला पर आधारित और कोई विषय नहीं मिला।'' उन्होंने आगे बताया कि लोगों ने उन्हें आगाह किया था कि बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की फिल्में काम नहीं करती हैं क्योंकि एक तो यह सेक्स वर्कर की कहानी है और दूसरा इसमें कोई नायक नहीं है। उन्होंने आगे बताया फिर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि मुझे इस फिल्म पर विश्वास था।
यह भी पढ़ें- Hema Malini: धर्मेंद्र की पहली पत्नी से हेमा मालिनी को होती है जलन? सिमी ग्रेवाल के शो में कही ऐसी बात
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद थिएटर खुलने पर संजय लीला भंसाली की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी, सीमा पाहवा और जिम सरभ जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।