अभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गैल गैडोट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन ट्रेलर में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं। हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर देख इंडियन फिल्मी फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल दो गुना बढ़ रहा है क्योंकि मूवी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट विलेन के अवतार में नजर आ रही हैं। जी हां...गैल गैडोट की हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया भट्ट ने केया धवन नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं जो बर्बादी फैलाना चाहती है।
ट्रेलर की शुरुआत गल गौडोट से होती है, जो कि एजेंट के रोल में हैं। इसके बाद कुछ एक्शन सीन्स दिखाए जाते हैं। ट्रेलर में आलिया भट्ट के मुश्किल से चार या पांच सीन ही दिखाए गए हैं। उनका लुक और बोलने का अंदाज देखकर लगता है कि नाम मात्र रोल में भी उन्होंने जान फूंकी होगी। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिल दहलाने वाला है। फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। गौरतलब है कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' आलिया की पहली इंग्लिश फिल्म है।