फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट का रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' के विवाद पर आया फैसला

Tue, 07 Jan 2020 05:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Darbar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म 'दरबार' है। रिलीज के पहले ही मलेशियाई कंपनी डीएमवाई क्रिएशन्स एसडीएन बीएचडी ने मद्रास हाईकोर्ट में फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी पर बकाया राशि का भुगतान करने के लिए याचिका दायर की थी। ऐसे में अब कोर्ट ने इसपर फैसला सुना दिया है।

विज्ञापन


दरअसल मलेशियाई कंपनी डीएमवाई क्रिएशन्स एसडीएन बीएचडी ने फिल्म दरबार की प्रोडक्शन कंपनी लाइका पर 23 करोड़ रुपये न चुकाने की बात कही है। जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा और फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की गई। ऐसे में अब  जस्टिस जी जयचंद्रन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि फिल्म की रिलीज हो नहीं रोका जाएगा, वहीं फिल्म मलेशिया में तब ही रिलीज होगी जब प्रोड्यूसर उधार के एवज की कीमत की बैंक गारंटी मलेशियाई कंपनी को देंगे।

बता दें कि डीएमवाई क्रिएशन्स का कहना है कि लाइका ने कहा था कि फिल्म की रिलीजिंग के पहले सारा उधार चुका दिया जाएगा। वहीं मलेशिया में फिल्म रिलीजिंग के लिए उनको ही तवज्जो दी जाएगी। लेकिन लाइका ने मलेशिया में कुछ और कंपनियों से भी फिल्म के राइट्स को लेकर बात की। वहीं लाइका की टीम का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें