फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haunted 3D: 'हॉन्टेड 3डी' का मोशन पोस्टर आउट, फिर साथ आए विक्रम भट्ट और आनंद पंडित; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Tue, 21 Apr 2026 02:27 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haunted 3D Echoes Of The Past: आज विक्रम भट्ट ने अपनी हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

 
विज्ञापन
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2008 में रिलीज हुई फिल्म '1920' के 18 साल बाद विक्रम भट्ट और आनंद पंडित फिर से एक हॉरर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है 'हॉन्टेड 3डी'। आज फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' का मोशन पोस्टर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है, जो काफी डरावना है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

‘हॉन्टेड 3डी’ का मोशन पोस्टर हुआ जारी
आज 21 अप्रैल को ‘हॉन्टेड 3डी’ के निर्माताओं ने इसका एक खास मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें फिल्म की खास डरावनी झलक साफ नजर आ रही है। इसके पोस्टर में डरावनी गुड़िया, एक सफेद कपड़ों में भटकती आत्मा, डरावने चेहरे और घने कोहरे के बीच भयानक चीख, किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगी।  

कब रिलीज होगी ‘हॉन्टेड 3डी’?
विक्रम भट्ट अपनी हॉरर फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं, अपनी नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। यह फिल्म उनके पुराने स्टाइल की वापसी है। यह भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3डी हॉरर फिल्म है। नई तकनीक का इस्तेमाल करके डर को और भी ज्यादा भयानक बनाया गया है, जिससे दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

‘हॉन्टेड 3डी’ की स्टार कास्ट
‘हॉन्टेड 3डी’ फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। फिल्म के निर्माता आनंद पंडित और राकेश जुनेजा हैं।
विज्ञापन

‘हॉन्टेड 3डी’ को लेकर निर्माता-निर्देशक की राय
निर्माता आनंद पंडित ने कहा, 'विक्रम से हमारा रिश्ता 1920 से है। फिल्म बहुत अच्छी बनी है। हम विक्रम के जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। अब 12 जून को रिलीज कर रहे हैं।' विक्रम भट्ट ने कहा, 'इस फिल्म का सफर बहुत मुश्किल रहा। मां की मौत और जेल जाने जैसे दिनों में आनंद पंडित मेरे साथ खड़े रहे। मैंने कहा था कि मेरे बिना ही फिल्म रिलीज कर दो, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। 12 जून को तैयार हो जाइए, डरने के लिए।'

यह भी पढ़ें: Awarapan 2: 'आवारापन' के सीक्वल में इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस, मेकर्स ने जारी की रिलीज डेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें