फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड धवन की आखिरी फिल्म होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'? डायरेक्टर बोले- ‘अब मैं बस वरुण का पापा रहूंगा’

Tue, 21 Apr 2026 12:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

David Dhawan: डेविड धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले डायरेक्टर ने बड़ा बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले डेविड ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

ये मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है
विज्ञापन

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में डेविड धवन ने कहा कि 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अब मुझे और फिल्में करना चाहिए। ये मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है। इसके बाद मैं बस वरुण का पिता रहूंगा।’

डेविड धवन का करियर
तीन दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर और 45 से ज्यादा फिल्मों के साथ, डेविड धवन ने अपने सफर को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने संजय दत्त, अनिल कपूर, गोविंदा और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है। धवन ने अपने मेंटर, फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मनमोहन देसाई को अपने फिल्ममेकिंग स्टाइल को बनाने का श्रेय दिया।

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में
'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन वरुण धवन के पिता व दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद वरुण और डेविड की पिता-पुत्र की जोड़ी की ये तीसरी फिल्म है। मूवी में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें