फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हसीना पार्कर' पोस्टर: पहली बार पति संग नजर आईं श्रद्धा

Fri, 14 Jul 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
हसीना पार्कर
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर जल्द ही गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की बहन 'हसीना पार्कर' के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से उनका लुक तो काफी पहले सामने आ गया था लेकिन अब फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन


श्रद्धा पहली बार किसी पोस्टर में अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ उनके पति का रोल निभा रहे अंकुर भाटिया पहली बार नजर आ रहे हैं। पोस्टर में ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा, इस बात का भी खुलासा किया गया है। फैंस जिस ट्रेलर का इंतजार लंबे वक्त से कर रहे थे, वो 18 जुलाई को खत्म हो जाएगा।
  New poster of #HaseenaParkar... 18 Aug 2017 release. pic.twitter.com/FkSTOmnaI7 — taran adarsh (@taran_adarsh) July 14, 2017


'हसीना पार्कर' 18 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी दिन कृति सैनन की 'बरेली की बर्फी' और हुमा कुरैशी की 'पार्टिशन: 1947' भी रिलीज हो सकती है। कृति की फिल्म पहले 21 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन किन्हीं कारणों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब देखना ये होगा कि इन तीन फिल्मों में कौन बाजी मारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें