अमेरिका का जाना-माना ऑनलाइन एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पहली इंडियन सीरीज की तैयारी में जुट गया है। 'सेक्रेड गेम्स' नाम की इस सीरीज के लिए नेटफ्लिक्स ने सैफ अली खान के नाम पर मुहर लगाई है।
नेटफ्लिक्स ने ट्विटर पर सैफ के नाम की घोषणा की। ये फिल्म भारतीय लेखक विक्रम चंद्रा की इसी नाम से लिखी किताब पर आधारित होगा। नेटफ्लिक्स अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स के साथ मिलकर इस सीरीज का निर्माण कर रहा है। सैफ को इस सीरीज में देखना रोचक होगा। उन्होंने अपने करियर में जुदा रोल तो कई किए हैं लेकिन ये पहली बार होगा जब वो किसी वेब सीरीज में काम करते दिखाई देंगे।
Saif Ali Khan - lead actor for Sacred Games, a Netflix Original. Let that soak in. pic.twitter.com/ALNeBqfoFf
— Netflix India (@NetflixIndia) July 14, 2017
हाल ही में सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें इनका अंदाज काफी अलग है। फिल्म एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है जो 8 सितंबर को रिलीज होगी।