फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryanvi Song: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, 'बन के चली मोरनी' में अपने ठुमकों से जीता फैंस का दिल

Wed, 29 Sep 2021 07:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गाना 'बनके चले मोरनी' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस के लिए न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश में जानी जाती हैं। उनके हर गाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बॉस शो करने के बाद सपना चौधरी ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। सिर्फ उनका डांस वीडियो या गाना ही नहीं, सपना के फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आए दिन उनके नए नए गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। अब उनका नया गाना 'बनके चले मोरनी' रिलीज हो गया है।
विज्ञापन

इस गाने में सपना चौधरी का डांस और उनकी अदाएं फैंस का दिल जीत रही हैं। गाने में सपना चौधरी के साथ यशपाल बजाना नजर आ रहे हैं। सपना ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने की रिलीज किया है। इस पोस्ट में सपना ने अपने गाने 'बनके चले मोरनी' का क्लिप डाला है। सपना बेहद देसी अंदाज में इस गाने में डांस करती दिख रही हैं। इस गाने को मासूम शर्मा ने गाया है जबकि गाने के बोल प्रिंस कंखेडा ने लिखे हैं। 
बता दें कि इससे पहले सपना चौधरी के 'गुर्शल,' 'घूम घाघरा,' 'फटफटिया और 'बांगरो' जैसे हरियाणवी सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हो गए हैं। इन गानों ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता बल्कि टॉप लिस्ट में शामिल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें