विरोध के बीच फिल्म पद्मावती की रिलीज टल गई है, लेकिन अभी भी लोगों में गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा में बीजेपी के चीफ मीडिया को ऑर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने रणवीर सिंह को धमकी दी है। साथ ही संजय लीला भंसाली और दीपिका के सिर को काटने वाले को 10 करोड़ इनाम देने का एलान किया है।
सूरजपाल अम्मू ने कहा कि भंसाली के सिर को काटने वाले को 5 नहीं 10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। समाज के लोग 10 करोड़ रुपये इकट्ठा करके देंगे। साथ ही ये एलान भी किया कि जो भंसाली का सिर काटकर लाएगा उसके परिवार का लालन पालन भी हम करेंगे।
Want to congratulate Meerut youth for announcing Rs 5 crore bounty for beheading Deepika, Bhansali. We will reward the ones beheading them, with Rs 10 crore, and also take care of their family's needs: Suraj Pal Amu, Haryana's BJP Chief Media Coordinator pic.twitter.com/IKPL9Di5Fm
— ANI (@ANI) November 19, 2017
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सूरजपाल अम्मू सारी तोड़ दीं। उन्होंने रणवीर सिंह को धमकी देते हुए कहा कि अगर तूने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो तेरी टांगें तोड़ दी जाएंगी और उन्हें तेरे हाथ में दे देंगे।