फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ क्लब की तरफ तेज हुए 'एक दीवाने...' के कदम;  आयुष्मान-रश्मिका की 'थामा' का ऐसा रहा कलेक्शन

Sun, 09 Nov 2025 09:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat VS Thamma Collection: फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' को बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन पूरे हो गए हैं। जानिए कमाई के मामले में दोनों फिल्में कहां पहुंची हैं?
विज्ञापन
थामा VS एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'हक, 'द गर्लफ्रेंड' और 'जटाधरा' सहित कई फिल्मों ने दस्तक दी। मगर, उससे पहले रिलीज हुईं 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' भी सिनेमाघरों में लगी हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ये दोनों फिल्में दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर को रिलीज हुईं थीं। जानिए इनका कलेक्शन

विज्ञापन

‘एक दीवाने की दीवानियत’ - फोटो : X
'एक दीवाने...' का कलेक्शन
हर्षवर्धन राणे और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' रोमांटिक लव स्टोरी है। हर्षवर्धन ने फिल्म में एक टॉक्सिक प्रेमी का रोल अदा किया है। कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। पहले सप्ताह फिल्म ने 55.15 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह कलेक्शन 16.3 करोड़ रुपये रहा। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। कल शनिवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। आज रविवार को फिल्म का कारोबार 1.39 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 74.84 करोड़ रुपये हो चुका है।

थामा - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
'थामा' का बॉक्स ऑफिस
मैडॉक के हॉरर कॉमेडी जोनर की फिल्म 'थामा' भी सिनेमाघरों में टिकी है। पहले सप्ताह इसने 108.4 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह फिल्म का कारोबार 18.7 करोड़ रुपये रहा। कल शनिवार को इस फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज रविवार को 20वें दिन इस फिल्म ने 1.47 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 130.87 करोड़ रुपये हो चुका है।

Movie Thamma Review: डर, रोमांस और कॉमेडी की उलझी हुई कहानी, जो आधे रास्ते में ही दम तोड़ देती है
विज्ञापन

एक दीवाने की दीवानियत और थामा - फोटो : x
दोनों फिल्मों में कौन आगे?
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का बजट करीब 25 से 30 करोड़ रुपये के आसपास है। इस लिहाज से यह फिल्म दोगुने से अधिक कमाई करके ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है। अगर इसी रफ्तार से फिल्म टिकी रहती है तो 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने की भी पूरी संभावना हैं। वहीं, मैडॉक की 'थामा' का बजट करीब 125 करोड़ रुपये है। यह फिल्म भी अपना बजट निकाल चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें