फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी और अभिनय की तारीफ का हुआ असर, 'हक' के कलेक्शन में बढ़त दर्ज; यामी-इमरान की फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने

Sun, 09 Nov 2025 08:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haq Movie Collection: फिल्म 'हक' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रफ्तार में की। मगर, इसकी कहानी और सितारों की अदाकारी की तारीफ का असर हुआ है कि फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। जानिए तीसरे दिन की कमाई
विज्ञापन
हक बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं। इन पर दर्शक ज्यादा ध्यान नहीं देते, लिहाजा शुरुआत में इनका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर औसत होता है। मगर, मजबूत कहानी और दर्शकों का शानदार अभिनय धीरे-धीरे असर करना शुरू करता है और फिल्मों की कमाई में भी सुधार होता है। 'हक' उसी श्रेणी की फिल्म बनती दिख रही है।

विज्ञापन

'हक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे पर कमाए थे इतने
यामी गौतम और इमरान हाशमी अभिनीत यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मगर, दूसरे दिन यानी कल शनिवार को कारोबार में दोगुनी बढ़त देखी गई और कमाई 3.35 करोड़ रुपये रही थी।

Haq Movie Review: यामी और इमरान के टकराव ने कोर्टरूम ड्रामा को दी नई ऊंचाई, असरदार कहानी; निर्देशन थोड़ा फीका

हक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
टोटल इतना हुआ कलेक्शन
आज रविवार को भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने तीसरे दिन 2.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और अंतिम परिणाम आने तक इनमें और इजाफा तय है। इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.92 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

हक फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealemraan
'वर्ड ऑफ माउथ' का हुआ असर
'हक' की कमाई में दूसरे और तीसरे दिन हुई बढ़त एक तो वीकएंड के चलते मानी जा सकती है। दूसरे इस फिल्म की दर्शकों ने तारीफ की है, कुछ असर उसका भी है। खुद यामी गौतम ने भी कलेक्शन में हुए इजाफे पर कहा कि यह 'वर्ड ऑफ माउथ' की ताकत है। उम्मीद जताई जा सकती है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और ज्यादा संख्या में दर्शक बटोरने में कामयाब होगी। 
विज्ञापन

हक - फोटो : सोशल मीडिया
सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म
'हक' का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। हरमन बावेजा और रोवेना बावेजा ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। यह फिल्म एक ऐसी औरत की कहानी है, जो अपने हक और सम्मान के लिए समाज और कानून से लड़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें