हर्षवर्धन ने दी हेल्थ टिप
हर्षवर्धन राणे ने जो पोस्ट की है उसमें देखा जा सकता है कि वह रेड लाइट के नीचे लेटे हैं। अपनी फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'बॉडी बनाने के लिए 3 चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं। पहली कसरत, दूसरी खाना और तीसरी चीज रिकवरी। आम खाने की भी इजाजत नहीं है।' इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है।
पोस्ट पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
कई यूजर्स ने हर्षवर्धन राणे की सलाह तो मानी है लेकिन उन्होंने आम ना खाने वाली बात को लेकर कमेंट किया है। अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'मैंने कसरत की, खाना खाया, रिकवरी की और तीन आम भी खाए।' एक और यूजर ने लिखा 'मैंने कसरत की, खाना खाया और एक आम खाया।' एक और यूजर ने लिखा 'आप कह रहे हो कि आम मत खाओ, इधर हम आम खा कर सोच रहे थे कि इंद्र बन जाएंगे।' एक यूजर ने लिखा 'आम को लेकर मैं शर्मिंदा हूं। आपकी मसल्स और अनुशासन के आगे फेल हो गए।'