फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों पर सीएम भगवंत मान के आदेश से सोनू सूद असहमत, बेजुबानों के लिए अभिनेता ने की ये मांग

Sat, 23 May 2026 12:56 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood On Dogs: हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आवारा कुत्तों से निपटने के आदेश दिए हैं। इस आदेश पर सोनू सूद ने असहमति जताई है। उन्होंने सरकार से एक मांग की है।
विज्ञापन
सोनू सूद, सीएम भगवंत मान - फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे पंजाब में सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया है। इस पर कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में अभिनेता सोनू सूद का भी इस मामले पर रिएक्शन आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आवारा कुत्तों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन


सीएम के आदेश पर सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया
पंजाब के मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने कहा, 'मैंने आज सुबह ही एक ट्वीट देखा जिसमें पंजाब के सीएम ने एक आदेश दिया कि जितने भी सड़क किनारे रहने वाले कुत्ते हैं, उन्हें पकड़कर ले जाया जाए; पता नहीं फिर उनके साथ क्या होगा...'
 

हमला करने वाले कुत्तों से निपटा जा सकता है
मुख्यमंत्री के आदेश से अपनी असहमति जताते हुए सोनू ने कहा, 'इंसान सिर्फ किताबें लिख सकता है, लेकिन वफादारी की बात करें तो सिर्फ कुत्ते ही होते हैं जो वफादार होते हैं। कुछ जगहों पर कुछ ऐसे कुत्ते होते हैं जो बच्चों या वहां रहने वालों पर हमला करते हैं। ऐसे कुत्तों से अलग से निपटा जा सकता है, लेकिन सभी आवारा कुत्तों को हटाना या मारना सही हल नहीं है।'

कुत्तों के लिए शेल्टर की मांग की
एक्टर ने आगे कहा, 'हमें इस आदेश को रुकवाना है।' उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को इसके बजाय आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर और घर बनाने चाहिए ताकि वे सुरक्षित और शांति से रह सकें।
विज्ञापन

सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
कुत्तों को जीने दें
सोनू सूद ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'वे हमारी सड़कों की रखवाली करते हैं, बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं, और बदले में कुछ नहीं मांगते। आवारा कुत्तों को मारना कोई हल नहीं है। दया ही असली हल है। उनकी रक्षा करें। उन्हें खाना खिलाएं। उन्हें जीने दें।'

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने 'छावा' में क्यों मना किया था औरंगजेब का रोल? एक्टर ने खुद बताई बड़ी वजह

क्या है मुख्यमंत्री का आदेश?
आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान ने हाल ही में पंजाब में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती समस्या पर बात की। उन्होंने कथित तौर पर अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें