हर्षवर्धन राणे का पोस्ट
हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर वियतनाम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जहां पर वो अपनी आगामी फिल्म 'सिला' की शूटिंग कर रहे थे। आज से वियतनाम का शूटिंग शैड्यूल खत्म हो चुका है। हर्षवर्धन राणे ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब मुश्किल हो तब मत रुको, तब रुको जब काम पूरा हो जाए।'
निर्देशक और टीम की तारीफ की
हर्षवर्धन राणे ने इसी पोस्ट में अपनी फिल्म 'सिला' के निर्देशक ओमंग कुमार की तारीफ करते हुए लिखा, 'वियतनाम का शेड्यूल डायरेक्टर ओमंग सर ने बखूबी निभाया।' इसके आगे हर्षवर्धन ने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए लिखा, 'पूरी टीम—निर्देशन, कैमरा टीम, प्रोडक्शन, कॉस्ट्यूम, एचएमयू, आर्ट, साउंड, पोर्टर्स, प्रोड्यूसर्स और अधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद।' इसके साथ ही हर्षवर्धन ने फिल्म के बाकी सह कलाकारों के बारे में लिखा, 'सादिया, इप्सिता और करण का खासतौर पर जिक्र करना चाहूंगा, उनकी प्रतिभा और काम करने के तरीके से मैं बहुत प्रभावित हुआ।'
फिल्म 'सिला' कब रिलीज होगी?
'सिला' ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित आगामी बॉलीवुड रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में हर्षवर्धन के अलावा सादिया खतीब और करणवीर मेहरा भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को जी स्टूडियोज निर्मित कर रहा है। इस फिल्म का निर्माण जुलाई 2025 में शुरू हुआ और इसे 2026 में रिलीज करने की योजना है, जिसमें वियतनाम में फिल्माए गए सीन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो के अंदर वरुण धवन ने किए पुल-अप्स, अधिकारियों ने दी चेतावनी; देखें वायरल वीडियो...