फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई मेट्रो के अंदर वरुण धवन ने किए पुल-अप्स, अधिकारियों ने दी चेतावनी; देखें वायरल वीडियो

Mon, 26 Jan 2026 05:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan MMMOCL Viral Video: वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में पुल-अप्स करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर उन्हें मेट्रो संचालकों ने सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'बॉर्डर 2' के लिए बहुत तारीफें पा रहे हैं। दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। अब वरुण धवन एक मुश्किल में पड़ गए हैं, जब मुंबई में ट्रैफिक से बचने के लिए उन्होंने मेट्रो से सिनेमा हॉल का रास्ता तय किया। मेट्रो के अंदर उन्होंने पुल-अप्स (एक्सरसाइज) करने शुरू कर दिए। उनके साथ कुछ लोग खड़े थे। इस वीडियो के वायरल होते ही मुंबई मेट्रो अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा संबंधी चेतावनी दी है।

विज्ञापन

वरुण का वायरल वीडियो
वरुण के इस वीडियो को देखकर मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने चेतावनी जारी की। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसी हरकतें फिल्मों में ठीक लगती हैं, लेकिन असली मेट्रो में ऐसा न करें। ग्रैब हैंडल्स (पकड़ने की छड़ें) पर लटकना सही नहीं है। इससे जान को खतरा हो सकता है।' उन्होंने आगे लिखा, 'मेट्रो के नियमों के खिलाफ ऐसा करना गलत है। इसके लिए जुर्माना या जेल भी हो सकती है।' उन्होंने लोगों से सुरक्षित और जिम्मेदारी से यात्रा करने की अपील की। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मेट्रो वालों की इस चेतावनी की तारीफ की और कहा कि नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए।
 
विज्ञापन

'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक अनुराग सिंह हैं। यह 1997 की मशहूर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 'बॉर्डर 2' ने आज चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 158.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: कैसे हुई थी 'बॉर्डर 2' के सबसे खतरनाक एक्शन सीन की शूटिंग? निर्देशक अनुराग सिंह ने मुश्किल पलों को किया याद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें