इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट तो नहीं बताई है लेकिन उन्होंने ये जरूर लिखा है कि फिल्म इस साल ही सिनेमाघरों में आने वाली है। अभिनेता ने पोस्ट पर लिखा- दीवानियत फिल्म कहानी है, प्यार और हार्टब्रेक की ये कहानी साल 2025 में सिनेमाघरों में आने वाली है।
बॉक्स ऑफिस पर बना है दबदबा
हर्षवर्धन राणे की आइकॉनिक लव स्टोरी 'सनम तेरी कसम' को बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज किया गया है। फिल्म का कलेक्शन इन दिनों बहुत ही शानदार चल रहा है। इसने नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ दिया है। सनम तेरी कसम को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और फिल्म ने अब तक 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
Sanam Teri Kasam: बॉक्स ऑफिस पर 'सनम तेरी कसम' का दबदबा, हफ्तेभर में छाप डाले इतने नोट, इस OTT पर आप भी देखें