फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका के डांस पर अर्जुन कपूर ने किया चियर, बोले- 'मेरी बोलती बंद हो चुकी है, बरसों से..'

Fri, 14 Feb 2025 10:52 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका अरोड़ा के रिएलिटी शो में अर्जुन कपूर भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। उनसे जब मलाइका के लिए कुछ कहने की बात की तो उन्होंने कहा कि मेरी बोलती तो बरसों पहले ही बंद हो चुकी है, मैं अभी भी शांत रहना चाहता हूं। 
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2024 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे। अब दोनों एक बार फिर एक साथ नजर आए। अर्जुन कपूर और मलाइका को टीवी रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर के सेट पर साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन

मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम- @arjunkapoor
मलाइका के शो में पहुंचे अर्जुन
इस शो में मलाइका अरोड़ा रेमो डिसूजा और गीता जज हैं। सभी ने मलाइका को स्टेज पर बुलाया और उनके गानों पर डांस करने के लिए कहा। इस दौरान भूमि और अर्जुन को मलाइका के लिए चियर करते हुए देखा गया। इस शो में अर्जुन अपनी आगामी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन के लिए बोलीं मलाइका
शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने मलाइका के डांस के लिए अर्जुन से पूछा। अर्जुन ने कहा, मेरी बोलती बंद हो चुकी है बरसों से, मैं अभी भी चुप ही रहना चाहता हूं, लेकिन मैं ये कहना चाहूंगा, मुझे अपने सारे फेवरेट गाने सुनने का मौका मिला। इससे उनकी पूरी जर्नी भी देखने को मिलती है। ये गाने, ये परफॉर्मेंस, इससे हम एक ऐसे इंसान के काम को याद कर रहे हैं, जो आज भी बेहतरीन काम कर रहा है।
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका को देखकर हुई खुशी
मलाइका ने कहा, आपको पता है कि मुझे ये सभी गाने कितने पसंद हैं। आपको ऐसे जश्न मनाते हुए देखकर खुशी हो रही है। इस पर मलाइका अरोड़ा ने हर्ष से पूछा आप कुछ कहना चाहेंगे। इस पर हर्ष ने मना कर दिया। अर्जुन ने कहा, मुझे पता है कि इनका असली कम्पटीशन क्या है। हर्ष ने इस पर मलाइका से पूछा कि आप इस बारे में कुछ कहना चाहेंगी। इस पर मलाइका ने कहा, कुछ नहीं आगे बढ़ो। बता दें कि दोनों सितारों ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें